फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जीती तो यूपी का सीएम बनने के लिए तैयार हैं स्वामी प्रसाद मौर्या

Thu, 26 Jan 2017 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइलः स्वामी प्रसाद मौर्या
विज्ञापन
बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि ताकतवार संगठन के बलबूते पर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। सभी लोग पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। 
विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि केंद्रीय नेतृत्व ने मौका दिया तो जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे। वे अपने पुत्र उत्कृष्ट मौर्य के निर्वाचन क्षेत्र के सवैया धनी गांव आए थे।

बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर मजबूत है। केवल उसे मतदाताओं के बीच जाकर संपर्क करना है। इस बीच पत्रकारों ने उनसे पूछा कि भाजपा ने पहले भी कई राज्यों में बिना सीएम उम्मीदवार घोषित किए चुनाव लड़ा है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्या - फोटो : amar ujala
साथ ही सफलता भी पाई है। हरियाणा, महाराष्ट्र, असम इसके उदाहरण हैं। इस पर मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनाएगी। चुनाव बाद केंद्रीय बोर्ड सीएम तय करेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी दी तो वह सीएम बनने को तैयार हैं। 

मौर्य ने कहा कि सपा कांग्रेस ने गठबंधन करके अपनी हार पहले ही स्वीकार कर ली है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव की मौजूदगी में बब्बन सिंह, दल बहादुर सिंह, पल्टू, श्रीराम आदि बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर दिलीप मौर्य, राकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें