फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10 को मनाया जाएगा स्वदेशी संकल्प दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्वदेशी जागरण मंच और विभिन्न संगठनों के संस्थापक तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती 10 नवंबर को स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस मौके पर 10 से 15 नवंबर तक सभी जनपदों में स्वदेशी सप्ताह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि पिछले वर्ष संगठन ने ठेंगड़ी की जयंती को स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इस वर्ष भी राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्वदेशी से जुड़े कार्यक्रम होंगे। प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा और प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम ने बताया कि 10 नवंबर को गांधी प्रतिमा पर व्यापारी स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें