लखनऊ। सड़क पर बैठे कुत्ते के ऊपर से एसयूवी निकालने का वीडियो वायरल हुआ है। लोगों का आरोप है कि कार सवार नशे में धुत था। उन्होंने सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो तेलीबाग का बताया जा रहा है। अमर उजाला और संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुषि्ट नहीं करता है।
वायरल वीडियो में एसयूवी गली में बैठे हुए कुत्ते को रौंदते हुए दिख रही है। घटना में कुत्ते की मौत हो गई। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में मामला कैद हो गया।
लोगों का आरोप है कि इलाके में रहने वाले एक युवक ने कुत्ते को रौंदा है। आरोपी के पिता और भाई पुलिस विभाग में तैनात हैं। इस कारण शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इंस्पेक्टर पीजीआई के मुताबिक वीडियो संज्ञान में है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी। जांच की जा रही है।