फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार सवारों का सुराग नहीं, छात्रा के पिता को आई धमकी भरी कॉल

Tue, 17 Sep 2024 05:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। छठी कक्षा की छात्रा को अगवा करने का प्रयास करने वालों का सुराग अब तक पुलिस नहीं लगा सकी है। इस बीच सोमवार को छात्रा के पिता को धमकी भरी कॉल आई। धमकाने वाले शख्स ने कहा कि वह थाने के चक्कर न लगाएं, वर्ना अंजाम भुगतना होगा। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह का कहना है कि सर्विलांस टीम की मदद से धमकी देने वाले को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को लोहंगपुर स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में काली कार सवार युवकों ने उसको अगवा करने की कोशिश की थी। आंखों में मिर्च झोंक दी थी। सोमवार सुबह उसके पिता गुरुचरन को एक नंबर से कॉल आई। उनके मुताबिक फोनकर्ता ने कहा कि वह थाने से बोल रहा है। धमकाया कि शिकायत वापस ले ले। थाने जाना बंद कर दो नहीं तो अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें