फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसयूवी ने मासूम को रौंदा

विज्ञापन
फरहान (फाइल फोटो)
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज में शनिवार शाम एक एसयूवी तीन वर्षीय फरहान को रौंदते हुए निकल गई। परिजनों नें गंभीर रूप से घायल फरहान को अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। फरहान के पिता मोहम्मद कलीम ने चालक के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कैब चालक कलीम के मुताबिक, उनका बेटा घर के पास स्थित परचून की दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी। गाड़ी का पहिया उसके सीने और पैरों के ऊपर से निकल गया। इससे फरहान की कई पसलियां और पैर की हड्डी टूट गई। आरोप है कि हादसे के बाद चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने एसयूवी का नंबर नोट कर परिजनों को सूचना दी। परिजन मासूम को बलरामपुर अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। फरहान के परिवार में मां और नौ महीने का छोटा भाई रेहान हैं। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
समय पर इलाज मिलता तो बच सकती थी जान
हादसे के बाद परिजन गंभीर हालत में फरहान को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां करीब एक घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाने की सलाह दी। आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया और उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े और इस दौरान मासूम की जान चली गई। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज मिल जाता तो शायद फरहान की जान बच सकती थी।

फरहान (फाइल फोटो)

फरहान (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें