लखनऊ। काकोरी में सोमवार सुबह आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में घायल तीन लोगों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक पंजाब निवासी अमन सिंह पिता नरेंद्र पाल सिंह और मां जसविंदर कौर के साथ आ रहे थे। एसयूवी अमन चला रहे थे। करीब दस बजे आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही झपकी आने से अमन का नियंत्रण एसयूवी से खो गया। इससे एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना से अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंच पुलिस ने तीनों को किसी तरह बाहर निकालकर लोकबंधु अस्पताल भेजा। तीनों की हालत खतरे से बाहर है।