फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: 150 मीटर तक लटका रहा ई-रिक्शा चालक, रईसजादे ने नहीं रोकी कार, दर्दनाक मौत

Tue, 21 Feb 2023 01:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

एसयूवी की खिड़की से लटक रहा ई-रिक्शा चालक गाड़ी रोकने की गुहार लगाता रहा लेकिन रईसजादे ने एक न सुनी। पुलिस ने कार जब्त कर ली और तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया। एसयूवी सवार रईसजादे की निर्दयता देखकर रूह कांप गई। दरअसल ई-रिक्शा में टक्कर लगने के बाद चालक एसयूवी की खिड़की पर लटक गया था। रईसजादे ने कार रोकने के बजाए तेजी से दौड़ा दी। चालक चीखता रहा था लेकिन रईसजादे ने एक न सुनी थी। करीब करीब डेढ़ सौ मीटर तक एसयूवी दौड़ाता रहा था और आखिर में चालक गिर गया था। मौके पर पर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने कार जब्त कर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कैसरबाग निवासी ई-रिक्शा चालक जीतू(40) की स्वास्थ्य भवन चौराहे व परिवर्तन चौक के बीच रविवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने एसयूवी नंबर के आधार पर केस दर्ज कर कार सीज कर दी थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी का फुटेज पुलिस ने जुटाया। जिसमें दिखा कि स्वास्थ्य भवन चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार कार परिवर्तन चौक की तरफ आ रही है। तभी ई-रिक्शा में एसयूवी से टक्कर मारी।

चालक जीतू एसयूवी की खिड़की से लटक गया। एसयवूी सवार रईसजादे ने कार तेजी से आगे बढ़ा दी। करीब डेढ़ सौ मीटर आगे एसयूवी तेजी से मोड़ी तो वह छिटक कर पिंक बूथ के पास गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। रईसजादा फरार हो गया था। इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक कार को जब्त कर लिया गया है। कार मालिक का नाम गोपाल अग्रवाल है। अलीगंज सेक्टर-बी का रहने वाला है। आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


कई लोगों की बाल-बाल बची जान
हादसे के बाद गाड़ी को इतनी रफ्तार में भगाया कि हर कोई अपनी जान बचाता दिखा। कोई सड़क की दूसरी तरफ भागा तो कोई पार्क की तरफ भागा। लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। न मृतक की आवाज सुनी न सड़क पर मौजूद लोगों की। दूसरी तरफ घर का कमाने वाला आदमी खोकर रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें