फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूटी से टकराकर आठ फीट गहरे नाले में गिरी एसयूवी, एक घायल

Mon, 25 Aug 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नाले में गिरी एसयूवी।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज में रविवार देर शाम प्रेरणा स्थल के पास तेज रफ्तार एसयूवी सामने से आ रही स्कूटी से टकराकर आठ फीट गहरे नाले में जा गिरी। वहीं स्कूटी के साथ जानकीपुरम निवासी यश गुप्ता व दोस्त संतोष कुछ मीटर तक घिसटते चले गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संतोष को अस्पताल पहुंचाया। एसयूवी सवार दो लोग बच गए।
विज्ञापन

किसी तरह से लोगों ने एसयूवी में सवार जेहटा निवासी रमित कनौजिया और रचित कनौजिया को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से एसयूवी नाले से बाहर निकलवाई। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें