फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और महिला आईएएस

Tue, 01 Oct 2013 09:48 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने नेताओं के कारण सरकार पहले दुर्गाशक्ति नागपाल को हटाने के कारण विवादों में घिरी थी।
विज्ञापन


चंद दिनों बाद, लखीमपुर खीरी से वहां की डीएम मनीषा त्रिघटिया को लेखपालों के भ्रष्टाचार पर काबू न कर पाने के बचकाने आरोप में हटाया गया।

वहां के सपा नेता उनसे खफा थे। ताजा लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया, फतेहपुर डीएम पद से हटाई गईं कंचन वर्मा का।

पुरुष अफसरों से तो नेताओं की जमात अपने तरीके से निपट लेती है, वे दबाव में भी आ जाते हैं। मुश्किल महिला अफसरों के साथ आती है।

सरकार की भी मजबूरी है, लोकसभा चुनाव से पहले वह अपनी पार्टी के नेताओं को नाराज भी नहीं करना चाहती। नतीजतन, अफसर को ही हटना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें