फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: संदिग्ध आतंकियों ने आठ खातों में पाकिस्तानी हैंडलर्स से मंगवाई थी रकम, एटीएस जांच में खुलासा

Tue, 21 Apr 2026 07:24 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एटीएस ने जिस आतंकी मॉड्यूल को पकड़ा है, उसने पाकिस्तानी हैंडलर्स से आठ खातों में रकम मंगवाई थी। करीबियों व रिश्तेदारों के खातों का क्यूआर कोड भेजकर रकम मंगवाई गई। सभी खाते सीज करा दिए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आतंकी मॉड्यूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों ने आठ बैंक खातों में पाकिस्तानी हैंडलर्स से रकम मंगवाई थी। अब तक की जांच में इसका खुलासा हुआ है। तकरीबन दो लाख रुपये के ट्रांजेक्शन मिले हैं। इन खातों को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


एटीएस ने दो अप्रैल को आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास से मेरठ के साकिब, अरबाब और गौतमबुद्धनगर के लोकेश व विकास को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने खुलासा किया था कि आरोपी लखनऊ समेत तमाम शहरों में विस्फोट करने की साजिश रची थी। रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने लखनऊ आए थे। 

वहीं सिलिंडर भरे ट्रकों में आगजनी करने की भी साजिश थी। आरोपी सीधे पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया कि करीब आठ बैंक खाते ऐसे हैं, जिनमें पाकिस्तानी हैंडलर्स ने रकम भेजी है। ये रकम बड़ी नहीं है। रेकी करने और दो तीन छोटी आगजनी की घटना के एवज में ये रकम भेजी गई थी।

पंजाब कनेक्शन की तलाश

आरोपियों से हुई पूछताछ और मिले साक्ष्यों से पता चला कि लखनऊ में घटना के बाद ये सभी पंजाब जाने वाले थे। आने जाने, खाने पीने का खर्चा भी पाकिस्तानी हैंडलर्स उनको भेजने वाले थे। आरोपी पंजाब में कहां और किससे मिलने वाले थे, इस बारे में जांच एजेंसी जानकारी जुटा रही है। जरूरत पड़ी तो जल्द एक टीम पंजाब जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें