फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड टीचर का शव फ्लैट के अंदर पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज के गुलमोहर अपार्टमेंट में रहने वाली मिशनरी स्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका रीता (70) का शव बृहस्पतिवार को फ्लैट में पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अंजनी पांडेय ने बताया, गुलमोहर अपार्टमेंट के 114-ए में रीता रहती थीं। रीता कुछ समय पहले ही सेंट फ्रांसिस स्कूल से रिटायर हुई थीं। वह घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं।
विज्ञापन

बुधवार को रीता की तबियत खराब थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने छात्रों को मोबाइल पर दी। इसके बाद छात्र दवाइयां लेकर उनके घर पहुंचे। छात्रों के जाने केबाद रीता ने दरवाजा बंद कर लिया। सुबह पुलिस ने पड़ोसियों की सूचना पर दरवाजा तोड़ा तो वे मृत मिलीं। पुलिस के मुताबिक, मौत बीमारी से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें