फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : 495 ग्राम पंचायतों में 12 नवंबर तक चलेगा अभियान
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे
लखनऊ। अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले की 495 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय बिपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान 12 नवंबर तक चलेगा।
पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 622 बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कार्य करेंगे। इस दौरान वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने को ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा। बीएलओ पांच नवंबर तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच करेंगे। ड्राफ्ट मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान ही मतदान केंद्र वार तैनात बीएलओ 12 नवंबर तक घर-घर जाकर निर्वाचन गणना कार्ड तैयार करेंगे।
विज्ञापन

एप पर भी देनी होगी सभी जानकारी
बीएलओ ई-मोबाइल एप पर भी सभी सूचनाएं अपलोड करेंगे। एप में काम शुरू करने की तिथि, मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, आवंटित मतदान केंद्र की फोटो, जिसमें केंद्र का नाम प्रदर्शित हो, ये सभी अपलोड किए जाएंगे। इससे अधिकारी काम की पूरी निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन

बीएलओ या पर्यवेक्षक न पहुंचे तो करें शिकायत
कोई बीएलओ या पर्यवेक्षक किसी ग्राम पंचायत में 20 अक्तूबर तक नहीं पहुंचता है तो इसकी शिकायत तत्काल ग्राम पंचायत से संबंधित खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, तहसीलदार, अति सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उप जिलाधिकारी या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जिलाधिकारी से की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें