फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिवाली पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिवाली पर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बाजारों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, एंटी रोमियो स्क्वॉड और पिंक मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

हजरतगंज, अमीनाबाद जैसे भीड़-भाड़ वाले बाजारों में भारी पुलिस बल रहेगा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, मेट्रो और मॉल में बीडीएस व डॉग स्क्वॉयड से चेकिंग जारी है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोमवार तक शहर के मुख्य बाजारों में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। पुलिस ने ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल और चिह्नित पार्किंग में वाहन खड़े करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें