सरकारी व निजी अस्पतालों में सर्जरी ओपीडी शुरू होगी। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह आदेश जारी कर दिया।
एंटी रैबीज व अन्य टीकाकरण की सुविधा भी मिलेगी। अभी तक अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही दी जा रही थीं। सामान्य ओपीडी सेवाएं अभी भी बंद रहेंगी।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के अनुसार टीबी, एचआइवी जांच व इलाज की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
जिला अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाए जा रहे असाध्य रोग केंद्र, गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष तक के बीमार बच्चों की जांच के लिए और 102 एंबुलेंस की सेवा दी जाएगी। अस्पतालों में गर्भ समाधान, नसबंदी, डायग्नोस्टिक इमेजिंग, लैब खोली जाएंगी।