फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में सर्जरी कर अलग किए गए बच्चों के अंगों का सामान्य तरीके से हो रहा विकास

विज्ञापन
केजीएमयू में फॉलोअप जांच के लिए पहुंचे सर्जरी कर अलग किए गए जुड़वा बच्चे चिकित्सकों व माता-पिता क - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। जन्म से आपस में जुड़े दो बच्चों को सर्जरी कर अलग करने के बाद अब इनके अंगों का सामान्य रूप से विकास हो रहा है। केजीएमयू आए दोंनों बच्चों की बुधवार व गुरुवार को विस्तार से की गई जांच में इनकी रिपोर्ट सामान्य मिली। इसके बाद इन्हें घर भेज दिया गया है। इन बच्चों की सर्जरी करने वाली टीम के अगुआ प्रो. जेडी रावत ने बताया कि इनके सभी अंग सामान्य तरीके से विकसित हो रहे हैं। उम्मीद है कि इनकी आगे की जिंदगी सामान्य बच्चों के जैसे ही होगी।
विज्ञापन

कुशीनगर निवासी मजदूर के घर 19 नवंबर 2019 को जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। दोनों के पेट का हिस्सा आपस में जुड़ा था, जबकि शरीर के अन्य हिस्से अलग थे। केजीएमयू की टीम ने नवंबर में कोविड काल के दौरान ही इन दोनों बच्चों की सर्जरी कर इन्हें अलग कर दिया था। करीब सप्ताह भर वेंटिलेटर पर रखने के बाद इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब फॉलोअप में इन्हें बुलाकर विस्तार से जांच की गई। सर्जरी करने वाली टीम के अगुआ प्रो. जेडी रावत ने बताया कि जांच में पता चला कि बच्चों के सभी आंतरिक अंग सामान्य तरीके से विकसित हो रहे हैं। करीब तीन माह बाद फिर इनकी जांच की जाएगी। यदि को कमी महसूस होगी तो संबंधित दवाएं देकर दूर की जाएगी।
जन्मजात बीमारी से पीड़ित
केजीएमयू के चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे कंज्वाइन ट्विंस नामक बीमारी से पीड़ित थे। पेट व छाती आपस में जुड़ी थी। लिवर का एक हिस्सा चिपका था। बाकी अंग अलग-अलग थे। छाती की हड्डी भी काटी गई। यदि दोनों का दिल एक होता तो एक को ही बचाया जा सकता था, लेकिन इस केस में दोनों के दिल अलग-अलग थे। लिवर दोनों का अलग होने के साथ एक हिस्सा जुड़ा था, जिसे हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें