फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती कैंसर में टल सकती है सर्जरी : डॉ. प्रमोद

विज्ञापन
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान की ओर से हुआ कार्यक्रम।
विज्ञापन
लखनऊ। स्तन कैंसर के शुरुआती चरण में कुछ महिलाओं के लिए ऑपरेशन से बचने की उम्मीद जगी है। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डीन और रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता के अनुसार, यदि इलाज के दौरान ट्यूमर पूरी तरह से खत्म हो जाता है, तो भविष्य में ऐसे मरीजों की सर्जरी टाली जा सकती है। इससे महिलाओं को स्तन निकालने या सर्जरी से जुड़ी अन्य परेशानियों से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

यह जानकारी कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी के एक होटल में आयोजित 37वें यूपीएआरओआईकॉन-2026 सम्मेलन के पहले दिन विशेषज्ञों की ओर से कैंसर के इलाज में हो रहे बदलावों पर चर्चा के दौरान सामने आई।
डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्जरी से पहले दी जाने वाली कीमोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी, टारगेटेड दवाएं और इम्यूनोथेरेपी के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। विशेष रूप से आक्रामक किस्म के स्तन कैंसर में, दवाओं और रेडियोथेरेपी के उपयोग से ट्यूमर काफी छोटा हो रहा है। कुछ मरीजों में स्तन और आसपास की लिम्फ नोड्स में कैंसर के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

कैंसर संस्थान में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. शरद सिंह ने बताया कि विशेषज्ञ अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इलाज के बाद कैंसर के अवशेष न मिलने पर चुनिंदा मरीजों की स्तन सर्जरी को सुरक्षित रूप से टाला जा सकता है। इसके लिए स्कैन और कोशिकाओं की जांच के नतीजों का गहन आकलन किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि लिंफ नोड की अनावश्यक सर्जरी से बचने पर महिलाओं को हाथ में सूजन, दर्द और कंधे की जकड़न जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यदि भविष्य में शोध सफल होता है, तो चुनिंदा मरीजों को स्तन की सर्जरी से भी बचाया जा सकता है। इससे इलाज के बाद जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। पहले कैंसर से संक्रमित स्तन को हटाने के कारण महिलाएं मानसिक रूप से काफी परेशान हो जाती थीं, लेकिन नई तकनीकों से उनकी इस मानसिक पीड़ा को भी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

सम्मेलन में कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट, केजीएमयू के डॉ. सुधीर सिंह और डॉ. रितिका रंजन, डॉ. रूमिता सहित अन्य डॉक्टर भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें