फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर संग्राम में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

Tue, 25 Mar 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई।
विज्ञापन


पहले दिन गायन प्रतियोगिता हुई, जिसमें करीब सौ बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मंगलवार को वाद्य यंत्रों व उसके बाद तबला-पखावज, बांसुरी, गिटार, वायलिन और कथक की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड ‘उल्लास उत्सव’ 28 मार्च को संत गाडगे प्रेक्षागृह में होगा।
कार्यक्रम संयोजक रवि गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को गायन में ख्याल, ध्रुपद और ठुमरी की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बाल वर्ग की ख्याल प्रतियोगिता में 20, ध्रुपद में 30 और ठुमरी में दो बच्चों ने भाग लिया। ऐसे ही किशोर वर्ग में ख्याल, ध्रुपद और ठुमरी में क्रमश: 17, 1 व दो और युवा वर्ग में 13, दो व दो प्रतिभागी शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1975 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के कलाकार शामिल होते हैं, लेकिन अब प्रतियोगिता 18 मंडलों में सिमटकर रह गई है।
विज्ञापन


छह माह विलंब से शुरू हुई नौ विषयों पर आधारित इस प्रतियोगिता में मेरठ, मुज्जफरनगर, गोंडा, चित्रकूट, लखनऊ, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, विंध्याचल, बस्ती, फैजाबाद, आजमगढ़, वाराणसी, अलीगढ़, आगरा, इलाहाबाद व गोरखपुर जिलों के प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें