फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल से नदारद रहे पूर्ति निरीक्षक, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बरांवा भदौली गांव में एसडीएम की अगुवाई में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें आपूर्ति निरीक्षक हुजूरपुर अनुपस्थित रहे। इस पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही तालाब की जमीन पर बने पक्के मकान की जांच कर पट्टा निरस्त करने के निर्देश लेखपाल को दिए गए। चौपाल में नालियों की सफाई का निर्देश बीडीओ को दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील अंतर्गत बरांवा भदौली गांव में विकास कार्यों का उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में खतौनी में वरासत संबंधी चार मामले लंबित पाए गए। इस पर एसडीएम ने लेखपाल को वरासत को पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर मत्स्य पालन पट्टे का एसडीएम ने निरीक्षण किया तो पट्टे पर आवेदक का कब्जा मिला। ग्रामीणों ने तालाब पर पक्का निर्माण होने की जानकारी दी।
इस पर एसडीएम ने जांच कर पट्टे को निरस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक पाठशाला, विद्युतीकरण, आवास आवंटन, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, नाली-खड़ंजा निर्माण का जायजा लिया। नालियों में गंदगी मिलने पर सफाई के निर्देश बीडीओ दिए। एसडीएम ने बताया कि चौपाल में हुजूरपुर के आपूर्ति निरीक्षक अनुपस्थित रहे। जिससे कोटा संबंधी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इस दौरान बीडीओ चित्तौरा, एबीएसए बृजलाल वर्मा, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें