फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सप्लाई इंस्पेक्टर का ऑडियो, प्रशासन में मचा हड़कंप, सस्पेंड

Sun, 10 Sep 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर में शिकायतकर्ता के फोन पर वर्ग विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर सरकार को बदनाम करने वाले आपूर्ति निरीक्षक का ऑडियो वायरल होने से जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने आपूर्ति निरीक्षक के निलंबन की संस्तुति शासन तथा विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन


जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र ने रविवार को बताया कि ग्राम बेमिहा निवासी बीडीसी सदस्य शाहिद रजा ने आपूर्ति निरीक्षक रामवृक्ष यादव से कोटेदार के अनियमितता की शिकायत की। शाहिद रजा फोन पर बार-बार आपूर्ति निरीक्षक से कोटेदार के खिलाफ जांच व कार्रवाई की पैरवी कर रहे थे।

इसी बीच एक दिन आपूर्ति निरीक्षक ने शाहिद रजा के फोन पर ही वर्ग विशेष के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी की तथा सरकार की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया। शाहिद रजा ने फोन पर ही आपूर्ति निरीक्षक की बात टेप कर ली और ऑडियो वायरल करने के साथ-साथ मामले की शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सरकारी पद पर रहते हुए आपूर्ति निरीक्षक ने अक्षम्य अपराध किया है। आपूर्ति निरीक्षक को निलंबित करने की आख्या सहित संस्तुति शासन तथा विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। शीघ्र ही आपूर्ति निरीक्षक को निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक रामवृक्ष यादव से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें