फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को पेश होगा योगी सरकार का चालू वित्त वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट

Mon, 10 Dec 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
budget
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2018-19 का दूसरा अनुपूरक बजट 19 दिसंबर को विधानसभा में पेश किए जाने की संभावना है। इसमें लोक निर्माण, ऊर्जा, नागरिक उड्डयन, पर्यटन व पर्यावरण से जुड़े प्रस्ताव शामिल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू हो रहा है। भाजपा के मौजूदा विधायक रामकुमार वर्मा के निधन की वजह से विधानसभा के पहले दिन की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के बाद स्थगित होने की संभावना है। ऐसे में विधायी कार्य 19 दिसंबर से ही शुरू हो पाएंगे।

अनुपूरक बजट भी 19 दिसंबर को ही पेश किए जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, सीमित वित्तीय संसाधन की वजह से अनुपूरक बजट का आकार छोटा रह सकता है। अभी तक विभागों से आए अनुपूरक प्रस्तावों पर उच्चतम स्तर पर चर्चा नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


इस वजह से यह फाइनल नहीं है कि कौन-कौन से प्रस्ताव अनुपूरक बजट में लिए जाएंगे। लिहाजा अनुपूरक बजट के मसौदे को कैबिनेट की मंजूरी कैबिनेट बाई सर्कुलेशन या 18 नवंबर को कैबिनेट की नियमित बैठक में ही दिए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें