यूपी विधानसभा चुनाव के जल्द एलान की संभावनाओं के बीच अखिलेश सरकार ने अपने दूसरे अनुपूरक बजट में सड़कों के जरिये ‘राज’ का मार्ग साधने का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को विधानसभा में वर्ष 2016-17 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करते हुए सड़कों के लिए खजाना खोल दिया।
1683.11 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में करीब 1550 करोड़ रुपये का प्रावधान सिर्फ सड़कों के लिए किया गया है। साथ ही, अखिलेश सरकार ने आजम खां के रामपुर पर भी नजर-ए-इनायत की हैं।
आजम के जौहर विश्वविद्यालय में पंडाल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 8.21 करोड़ रुपये तो रामपुर में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के लिए 2.20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।