फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट। चिनहट के सेमरा के पास बृहस्पतिवार देर रात निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश (40) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मूल रूप से उन्नाव के पटकाखेड़ा गांव निवासी चंद्र प्रकाश को चिनहट पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्र प्रकाश के भाई शिव ने बताया कि वह इंदिरा नगर के सुगामऊ में किराये पर रहते थे। चंद्र प्रकाश के परिवार में पत्नी रेखा और दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र का कहना है कि घरवालों के तहरीर देने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें