फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूप में आई तेजी, 4.7 डिग्री उछला पारा

विज्ञापन
छतरी और दुपट्टे के सहारे धूप से बचाव करते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को माैसम ने फिर से करवट ली। दिन चढ़ने के साथ धूप में तेजी महसूस हुई। दोपहर में तपिश बढ़ी तो हवा में माैजूद नमी के कारण उमस भरी गर्मी महसूस की गई। कई दिन बाद धूप की तल्खी बढ़ने से अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस का उछाल भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन



माैसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म होने के कगार पर है। ऐसे में आंधी, बादल, बारिश का दाैर थमने के साथ ही राजधानी में गर्मी फिर से सिर उठाएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जाने के आसार हैं। फिलहाल हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने तक उमस महसूस हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे नमी कम होगी, गर्म हवा के थपेड़े चलने लगेंगे।

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री की उछाल के साथ 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



बारिश से सुधरी राजधानी में हवा की सेहत

बीते दिनों राजधानी में हुई बारिश और तेज रफ्तार हवाओं के असर से यहां की हवा की सेहत में सुधार दिखा है। मंगलवार को लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक केंद्रों में से पांच पर हवा हरे श्रेणी में यानी बेहतर गुणवत्ता वाली दर्ज हुई। सिर्फ तालकटोरा में हवा पीली श्रेणी में रही।
विज्ञापन


इलाका - एक्यूआई - रंग - श्रेणी
कुकरैल - 64 - हरा - अच्छा

बीबीएयू - 77 - हरा - अच्छा
लालबाग - 91 - हरा - अच्छा
गोमतीनगर - 95 - पीला- औसत

अलीगंज - 96 - हरा - अच्छा
तालकटोरा - 106 - हरा - अच्छा

छतरी और दुपट्टे के सहारे धूप से बचाव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

छतरी और दुपट्टे के सहारे धूप से बचाव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें