फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम को नहीं पच रही सपा-कांग्रेस गठबंधन की खिचड़ी, करेंगे धमाका

Thu, 19 Jan 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद बुधवार को लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि मौजूदा माहौल से नेताजी असमंजस में हैं, पर इतना तय है कि एक-दो दिन में वे बड़ा धमाका करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के साथ गठबंधन नेताजी को पच नहीं रहा है, क्योंकि वे हमेशा भाजपा और कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं। सपा के कांग्रेस से हाथ मिलाने से तीसरे मोर्चे की अवधारणा को गहरा झटका लगा है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में मुलायम से उनकी कई राउंड मुलाकात हुई है। वे काफी निराश दिखे। उनकी सपा में अब कोई हैसियत नहीं रही, क्योंकि पार्टी संविधान में संरक्षक का कोई पद नहीं होता। चुनाव आयोग के फैसले से नेताजी सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन


नेताजी को मैंने फिर सुझाव दिया है कि लोकदल के साथ आएं। एक-दो दिन में फिर बात होगी। सुनील ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने बाप का नहीं हुआ, वो जनता का क्या होगा। अगर उनमें सामर्थ्य होती तो वे अपने दम पर पार्टी बनाते।
Trending Videos
विज्ञापन

मुलायम ने पार्टी को खून से सींचा, उन्हें किनारे कर दिया

- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच बेमेल खिचड़ी पकी है, जिसे नेताजी कभी नहीं पचा सकते। नेताजी की चुप्पी तूफान से पहले की खामोशी है। जिस पार्टी को उन्होंने अपने खून से सींचा, उसमें उन्हें ही किनारे कर दिया गया।

नेताजी ने सिर्फ 39 प्रत्याशियों की सूची सौंपी, उसे भी नहीं माना जा रहा है। हमने नेताजी को समझाया है कि लोग, दल या चुनाव निशान पर नहीं, बल्कि मुलायम के चेहरे पर भरोसा करते हैं। अगर साइकिल की जगह कैंची भी चुनाव निशान होगा तो लोग उन्हें वोट देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें