फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवाओं से मौत का कारोबार: हिमाचल में सुनील की 5 फैक्टरियां, गुजरात व मुंबई तक होती सप्लाई; जांच में खुलासा

Sun, 22 Nov 2026 09:21 AM IST
Bhupendra Singh सूरज शुक्ला, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि नकली दवाओं का यह अंतरराज्यीय सिंडिकेट यूपी-बिहार के अलावा हिमाचल से लेकर गुजरात और मुंबई तक फैला हुआ था। मुख्य आरोपी सुनील की पांच और अवैध फैक्टरियों का पता चला है जो घरों में चल रही थीं, और पुलिस अब सुनील समेत चार फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नकली दवा का कारोबार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली दवाओं की सप्लाई सिर्फ यूपी, बिहार ही नही गुजरात से लेकर मुंबई तक की जा रही थी। एसटीएफ की तफ्तीश में इसका खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े कई दवा तस्करों के बारे में एसटीएफ को जानकारी मिली है जो गुजरात से लेकर मुंबई तक नकली दवाओं की सप्लाई करते हैं। वहीं जिस सुनील कुमार की नकली दवाओं की फैक्टरी पकड़ी गई है, उसकी पांच और फैक्टरियों के बारे में खुलासा हुआ है। घरों में चल रहीं इन फैक्टरियों से सिर्फ नकली दवाओं का निर्माण कर सप्लाई किया जा रहा था। सुनील की तलाश जारी है।

विज्ञापन


यूपी एसटीएफ और एफएसडीए नकली दवाओं का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस रही है। तीन आरोपियों अभिषेक सिंह, हसीन और मोनू कुमार को गिरफ्तार किया था। मोनू सीधे दवा फैक्टरियों से जुड़ा था। हसीन बिचौलिया था, जबकि अभिषेक उसके जरिये यूपी और बिहार में नकली दवाएं सप्लाई करता था। हसीन का भाई वसीम जो केस में आरोपी है वह पश्चिम यूपी, हरियाणा और पंजाब में नकली दवाओं की सप्लाई करता था। उसकी तलाश जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी की तफ्तीश में कई अहम साक्ष्य मिले हैं। इनसे पता चला कि हिमाचल में बनाई जा रहीं नकली दवाओं की खेप गुजरात से लेकर मुंबई भी सप्लाई की जा रही थी। उसका एक अलग नेटवर्क बना हुआ है। उन प्रदेशों के लोग फैक्टरी चलाने वाले और बिचौलियों के संपर्क में हैं। रकम भेजी जाती है और हिमाचल से नकली दवाओं की खेप उन तक पहुंचा दी जाती है। जांच एजेंसी अब उस नेटवर्क से भी जुड़े लोगों को चिन्हित कर रही है।

बंद फैक्टरी खोजता था, फिर बनाता था नकली दवाएं

नकली दवाओं के सिंडिकेट में बदायूं निवासी सुनील की बड़ी भूमिका रही है। अब तक की जांच में उसकी चार से पांच फैक्टरियों के बारे में एसटीएफ को जानकारी मिली है। इन सभी फैक्टरियों में नकली दवाओं का निर्माण किया जाता है। जांच में पता चला कि वह बंद होने वाली फैक्टरियों के मालिकों से संपर्क करता है। फिर वहां से उपकरण खरीदकर अलग-अलग जगहों पर मकानों आदि में फैक्टरी लगा देता है। वहीं से निर्माण और सप्लाई शुरू करता है।

सुनील और अभिषेक का सिंडिकेट एक

एसटीएफ की शुरुआती जांच में सामने आया था कि वर्ष 2023 में आरोपी अभिषेक सिंह वाराणसी में नकली दवाओं के मामले में आरोपी बनाया गया था। केस में चार्जशीट भी लगी थी। अब पता चला है कि उसी केस में सुनील भी शामिल था। वह जेल गया था। बाद में जमानत पर छूटा था। मतलब दोनों एक ही सिंडिकेट से जुड़े हैं। मिलकर नकली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें