फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निर्भय और सलोनी ने एकल खिताब कब्जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। मेजर निर्भय सिंह ने आईटीएफ मास्टर्स फ्रेंडस कप टेनिस टूर्नामेंट में 30 वर्ष के अधिक आयुवर्ग में खिताबी जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में सलोनी ने बाजी मारते हुए खिताब अपने किया।

विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुषों में 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के एकल फाइनल में शीर्ष वरीय मेजर निर्भय सिंह ने रविशंकर 6-2, 6-0 से हराया, जबकि युगल वर्ग में अभिषेक यादव व पुष्पेंद्र शर्मा की जोड़ी ने खिताब जीता।
विज्ञापन


पुरुष एकल 35 वर्ष के अधिक आयुवर्ग के फाइनल में गोविंद प्रसाद मौर्य को आशीष अवस्थी के मैच के दौरान 4-0 के स्कोर पर रिटायर होने से विजेता घोषित किया गया। युगल फाइनल में गोविंद प्रसाद मौर्य व सैयद शाकिब अनवर ने सैफ इकबाल व आदित्य नारायण की जोड़ी को 6-4, 6-4 से पराजित किया।

पुरुष एकल 40 वर्ष के अधिक आयुवर्ग के मैराथन फाइनल में सुनील कुमार ने शीर्ष वरीय अंकुर कपूर को 5-7, 6-2, (10-8) से हराया, जबकि युगल वर्ग में नितिन गुप्ता व सुनील कुमार की जोड़ी अव्वल रहीं।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के फाइनल में शीर्ष वरीय स्वर्णदीप सिंह ने अरिंदम देव को 6-3, 6-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। युगल फाइनल में सत्य पाठक व दिनेश चंद्र सुयाल ने आकाश साहू व अनुज सक्सेना की जोड़ी को 2-6, 6-2 (10-8) से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें