फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील बंसल बने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन

Wed, 18 Jun 2014 04:15 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री सुनील बंसल को यूपी भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में बंसल को औपचारिक रूप से यूपी भाजपा की जिम्मेदारी दे दी गई।

पहली बैठक में ही बंसल ने अखिलेश सरकार के खिलाफ  आंदोलन व जोरदार संघर्ष की जरूरत बताई। कहा कि सभी को सड़क से सदन तक संघर्ष की रणनीति पर काम करना होगा।

उन्होंने जनता से जुड़े सवालों को सुलझाने के लिए सड़क पर दो-दो हाथ करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी की रणनीतियों का भी खाका खींचा गया।

स्वागत व विदाई : बैठक से पूर्व बंसल का प्रदेश महामंत्री संगठन बनकर आने पर स्वागत किया गया तो निवर्तमान प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन को विदाई दी गई।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित पार्टी के अन्य कई पदाधिकारियों ने शॉल, श्रीफल, स्मृतिचिह्न व पुष्पगुच्छ भेंटकर राकेश जैन का सम्मान किया और विदाई दी।
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ और गांव स्तर तक सुदृढ़ बनाएंगे।

बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लालजी टंडन ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें