फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित

Wed, 07 Apr 2021 08:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार को तबीयत खराब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन जांच की जिसमें उनके पॉजिटिव होने का पता चला। इसके बाद आरटी-पीसीआर जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया। चिकित्सकों की सलाह पर बंसल को प्रदेश कार्यालय में ही क्वारंटीन करते हुए उनका इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बंसल भी मौजूद थे। हालांकि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें