हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर किया सुंदरकांड का पाठ
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित चंद्रा पैनोरामा के शिव शक्ति वाटिका मंदिर में बृहस्पतिवार को हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति-भाव से भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान के भजनों का रसपान किया। भव्य भजन संध्या ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। भजन संध्या के बाद महाआरती हुई, जिसमें सभी ने एक स्वर में हनुमान जी की स्तुति कर समाज की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।