फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुना है क्या: 'टिकट गई पानी में, 'बाबू' फंसे बेनामी में', 'ईमानदारी पड़ी भारी', 'प्लॉट लेने का टैलेंट'

Wed, 18 Nov 2026 12:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

"सुना है क्या" कॉलम में हम आपके लिए लेकर आते हैं पावर कारिडोर के वो किस्से जो खूब चर्चा में रहते हैं और अंदर की हलचल दिखाते हैं। आज बात एक शैक्षणिक संस्थान के मालिक और एक ईमानदार अफसर और एक छोटे साहब के प्लॉट ले लेने के टैलेंट की। पढ़ें, ये किस्से: 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पावर कारिडोर में जगह पाने के लिए कोशिशें करने वालों की कमी नहीं है। एक शैक्षणिक संस्थान के मालिक इसी कोशिश में एक केंद्रीय एजेंसी के शिकंजे में फंस गए। वहीं, एक अधिकारी पर ईमानदारी से काम करना भारी पड़ गया। एक साहब को राजधानी के प्राधिकरण में प्लॉट पसंद आ गया तो नीलामी लगाने वाले के साथ ऐसा गेम खेला कि वो भाग गए और प्लॉट साहब के पास आ गया। पढ़ें, ये किस्से: 

विज्ञापन


बाबू फंसे बेनामी में
एक शैक्षणिक संस्थान के मालिक टिकट के बड़े दावेदार हैं। कमल हाथ में लेकर प्रचार में जुटे हैं। कहीं से मजबूत आश्वासन भी मिला है। सब ठीक चल रहा था कि एक केंद्रीय एजेंसी ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। उनकी बेनामी संपत्तियां जब्त करने के बाद मामला उच्च स्तर पर भेजा गया, जहां उस पर मुहर भी लग गई। इतना ही नहीं, एजेंसी ने उस जमीन को भी अपने कब्जे में ले लिया, जिसे पहले छोड़ दिया गया था। अब मुश्किल यह है कि किस मुंह से टिकट मांगेंगे और जनता का सामना कैसे करेंगे। उनके विरोधी अब नारा लगा रहे हैं, 'टिकट गई पानी में, 'बाबू' फंसे बेनामी में...'

ईमानदारी पड़ी भारी
एक साहब अपनी तैनाती वाले जिले में अच्छा काम कर रहे थे। सड़कों के गड्ढे तेजी से भरवा रहे थे और स्कूलों में पढ़ाई बेहतर हो, इसकी भी चिंता कर रहे थे। राशन से लेकर आवास और शौचालय तक की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते थे। दूसरे अधिकारियों की तरह कमाई के फेर में भी नहीं थे। उनकी मौजूदगी से आया बदलाव हर कोई महसूस कर रहा था। फिर अचानक उन्हें वहां से विदा कर दिया गया। क्या आम और क्या खास, हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर उन्हें हटाया क्यों गया?
विज्ञापन


प्लॉट लेने का टैलेंट
कहते हैं कि प्रतिभा छिपती नहीं है। इसे साबित किया है राजधानी के प्राधिकरण में तैनात एक छोटे साहब ने। उनके टैलेंट का अंदाजा गोमती नगर में एक बेशकीमती प्लॉट की नीलामी के दौरान हुए खेल से लग गया। हुआ यूं कि बीते दिनों प्लॉट की नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ही नियमों का पाठ पढ़ा दिया गया। दरअसल, प्लॉट साहब को पसंद आ गया था। लिहाजा अपने टैलेंट का इस्तेमाल कर उसे विवादित बताने लगे। बोली लगाने वाला भी चकरा गया कि जब प्लॉट विवादित था तो नीलामी क्यों कराई गई। साहब ने ऐसा दबाव बनाया कि बोली लगाने वाले ने अपनी दावेदारी छोड़ने में ही भलाई समझी। इस तरह साहब ने जाते-जाते अपने टैलेंट से प्लॉट हासिल कर लिया।
विज्ञापन


आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें