फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी दर्शन पार्क में सजेगा समर कार्निवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के लोग गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में 30 मई से 24 जून तक समर कार्निवल लगेगा। इसमें सभी उम्र के लोगों के मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ होगा। यहां लोग उत्तर प्रदेश की संस्कृति और विरासत से जुड़े 16 प्रसिद्ध स्मारकों के मिनिएचर मॉडल्स की एक अनोखी प्रदर्शनी का भी आनंद ले सकते हैं। बच्चों और परिवारों के लिए झूले होंगे, खरीदारी पसंद करने वालों के लिए मार्केट और फूडीज के लिए चाट, गोलगप्पे, मोमो के स्टॉल होंगे। हर शाम को मंच पर डांस, संगीत, मुशायरे और कविताओं का कार्यक्रम होगा। यहां भोजपुरी, राजस्थानी, अवधी और पंजाबी परंपराओं की झलक एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। वयस्कों के लिए 150 रुपये तो वहीं बच्चों व बुजुर्गों के लिए 100 रुपये का टिकट शुल्क है। तीन साल के बच्चों के लिए एंट्री फ्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें