भारतीय सेना में कार्यरत और रिटायर हो चुके सैनिकों के बच्चों के लिए 3 से 10 जून तक उत्तराखंड केलैंस डाउन में समर एडवेंचर कैंप आयोजित किया गया।
यह आयोजन सेंट्रल कमांड लखनऊ द्वारा किया गया था, जिसमें करीब 250 बच्चे शामिल हुए। ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार बी पांडेय ने जानकारी दी कि ये बच्चे 7 राज्यों से थे।
वे कैंप में एक हफ्ते टेंट लगाकर रहे और इस दौरान ट्रैकिंग, शूटिंग, फोटोग्राफी, रॉक क्राफ्ट, बर्ड वॉचिंग तो की ही साथ में सर्वाइवल टेक्नीक्स और नेवीगेशन के बारे में जाना।
कैंप में सेंट्रल कमांड सीओएस वीएसएम ले. जन. जीएस शेरगिल इन बच्चों से मिले और उन्होंने प्रेरित किया। सूर्या कमांड के तहत यह कैंप ले. जन. राजन बख्शी के नेतृत्व में कराया गया।