फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: नवनिर्वाचित प्रधान को एसओ ने पहनाई माला, प्रधान ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Mon, 14 Jun 2021 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर जिले में सोमवार को एक विजयी प्रधान को एसओ कुड़वार ने माला पहनाई, जबकि प्रधान ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित प्रधान को एसओ ने पहनाई माला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार ग्राम सभा में सोमवार को हुई मतगणना में विजयी प्रधान प्रत्याशी को एसओ कुड़वार ने माला पहनाई, जबकि प्रधान ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। कुड़वार ग्रामसभा के उपचुनाव में सोमवार को निर्वाचित हुए राजकुमार यादव को एसओ श्रीराम ने माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


वहीं, नवनिर्वाचित प्रधान ने एसओ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाते हुए इसे पुलिस सेवा नियमावली के खिलाफ बताया। इस बाबत एसपी डॉ विपिन मिश्रा ने बताया कि यह सेवा नियमावली का उल्लंघन नहीं है। फिर भी वे इस संबंध में एसओ से जवाब मांगेंगे कि किन परिस्थितियों में उन्होंने ऐसा किया। 

जुलूस न निकालें इसलिए मैने पहनाई माला: एसओ
एसओ कुड़वार श्रीराम ने बताया कि कोरोना के कारण जुलूस निकालने पर पाबंदी है। मैंने जीते हुए उम्मीदवार को बुलाकर जुलूस न निकालने की बात की। उन्होंने मेरी बात मान ली। इसलिए हमने खुद ही उन्हें माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें