फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर केस में गवाही के लिए मांगा मौका, छह दिसंबर को होगी सुनवाई

Thu, 28 Nov 2024 05:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप है कि 24 अक्तूबर 2013 को उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनावी सभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दंगा पीड़ित युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क साध रहे हैं। राहुल के बयान से परिवादी की भावनाएं आहत हुई थीं। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में बृहस्पतिवार को परिवादी की ओर से गवाही के लिए मौका मांगा गया।

विज्ञापन


एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह दिसंबर की तिथि नियत की है। कोतवाली नगर के घरहा खुर्द गांव निवासी मो. अनवर ने वर्ष 2013 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद कोर्ट में दायर किया था।

 

ये भी पढ़ें - अपहरण के बाद बच्चे का कत्ल: हाथ-पैर रस्सी से बंधे... मुंह में ठूंसा कपड़ा; 36 घंटे बेड के नीचे छिपाकर रखी लाश

ये भी पढ़ें - अपहरण के बाद बच्चे का कत्ल: कातिल आसिफ की करतूत में शामिल था परिवार... सामने आया चौंकाने वाला सच; तस्वीरें

विज्ञापन


उनका आरोप है कि 24 अक्तूबर 2013 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनावी सभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दंगा पीड़ित युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क साध रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान से परिवादी मो. अनवर की भावनाएं आहत हुई थी।
विज्ञापन


पिछली पेशी पर कोतवाली देहात थाने के असवा गांव निवासी राजाराम उपाध्याय की गवाही दर्ज की गई थी। कोर्ट ने गवाही के लिए बृहस्पतिवार की तिथि नियत की थी लेकिन परिवादी की ओर से अर्जी देकर मौका देने की मांग की गई। कोर्ट ने मौका अर्जी मंजूर कर अगली सुनवाई के लिए छह दिसंबर की तिथि नियत कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें