फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News : बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को मारी गोली, हालत नाजुक, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Fri, 06 Jan 2023 04:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

बेटी की चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले में बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव में बृहस्पतिवार की देर रात बदमाशों ने दुकान पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को गोली मार दी। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे बदमाश भाग चुके थे। गंभीर घायल दंपती को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


इसौली गांव निवासी शिव प्रसाद निषाद (65) ने गोमती नदी के किनारे चाय समोसा की दुकान खोल रखी है। दुकान से थोड़ी की दूरी पर उनका परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की रात वे अपनी पत्नी सुंदरा   (64) के साथ दुकान में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बेटी मंजू दिल्ली में रहने वाले अपने पति से फोन पर बात कर रही थी। तभी गोली चलने की आवाज सुनकर वह भागकर दुकान पर पहुंची तो माता-पिता को लहूलुहान बिस्तर पर पड़ा देखा। बेटी की चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मंजू की शादी अमेठी जिले के बाजार शुकुल के मकदूमपुर गांव में हुई है। इन दिनों वह दो बच्चों के साथ मायके आई है। दंपती के तीन पुत्रों में गजाधर (35) शादीशुदा है और घर पर रहता है। दो नंबर का अविवाहित पुत्र विष्णु (25) मलेशिया में रहता है। तीसरा बेटा भीम (20) भी घर पर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें