फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अर्टिगा कार पलटी, दाह संस्कार में जा रहे 11 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

Thu, 10 Apr 2025 02:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग एक दाह संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। लोकनाथपुर थाना क्षेत्र के 168.5 किलोमीटर स्टोन पर यह घटना हुई है। 
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र से एक परिवार अर्टिगा कार (UP 53DD 2157) से अमेठी में दाह संस्कार में जा रहा था। इस दौरान चालक शमशेर आलम ने कार का संतुलन खो दिया और गाड़ी तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में मैनुद्दीन (35), जमीला (45) और आफताब आलम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मचारियों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर आज्ञाराम यादव ने तीनों गंभीर घायलों को अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कार में सवार अन्य लोगों में अर्सलाम (5 वर्ष), अरमान (9 वर्ष), अलमास (11 वर्ष), एहतशाम (10 वर्ष), रजिया (40 वर्ष), बदरे आलम (40 वर्ष) और सलेहा (32 वर्ष) को भी चोटें आईं। इन सभी को भी बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें