268 करोड़ सहित कुल 356.65 करोड़ रुपये फ्रीज
पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, छह चेक बुक और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि कुल 11 संदिग्ध खाते के लेन-देन पर रोक लगी है। पुलिस ने एक खाते में 268 करोड़ रुपये, दूसरे में 65 करोड़ रुपये और नौ क्रिप्टोकरेंसी खातों में जमा 23.65 करोड़ रुपये फ्रीज कराए हैं।
क्लोनिंग एप से करते थे ठगी
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अशिका ग्रोइंग एंड शेयरिंग नामक कंपनी के फर्जी क्लोन एप के जरिये लोगों से ठगी करते थे, जबकि असली कंपनी अलग है। गिरोह के सरगना धनंजय फिस्के और केतन नायर के लिए बैंक खाते, चेक बुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड जुटाकर उपलब्ध कराते थे। ठगी की रकम पर उन्हें कमीशन दिया जाता था।