फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur : सराफा कारोबारी पर हमला कर बदमाशों ने 25 लाख के जेवरात लूटे, कार से कुचलने की भी कोशिश

Thu, 07 Nov 2024 12:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Sultanpur: बाइक से घर जा रहे सराफा कारोबारी पर भरथीपुर गांव के पास बुधवार शाम कार सवार बदमाशों ने हमला कर करीब 25 लाख के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने उन्हें कार से कुचलने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोसाईगंज क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी सुरेश सोनी की सुदनापुर बाजार में जेवरात की दुकान है। बुधवार शाम करीब छह बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। भरथीपुर गांव के पास कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इससे सुरेश अनियंत्रित होकर गिर पड़े। कार से उतरे चारों बदमाशों ने जेवरात से भरा बैग छीनने लगे। सुरेश ने विरोध किया तो तमंचे की बट से उनका सिर फोड़ दिया। सुरेश ने जब मदद के लिए शोर मचाया तो कार से उन्हें कुचलने का प्रयास किया।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेश को कूरेभार सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर शाम एसपी सोमेन बर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सुरेश के भाई सुभाष ने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की लूट हुई है।

 

विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने धमकाया... शोर मचाया तो मार देंगे गोली

मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

 गोेसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी सुरेश सोनी ने लुटेरों का डटकर मुकाबला किया। बदमाश असलहों से लैस थे, फिर भी सराफा व्यापारी ने पूरी ताकत से अपना बचाव किया।बदमाशों ने उन्हें धमकाया कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद भी वह मदद के लिए आवाज लगाते रहे। बदमाशों ने उन्हें कार से कुचलने का भी प्रयास किया। इधर, बुधवार रात में एसपी सोमेन ने बर्मा घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।

सराफा व्यवसायी के साथ उनके गांव भरथीपुर गांव के पास लूटपाट की गई। बदमाशों ने पहले कार से उनकी बाइक में टक्कर मारी, और फिर तमंचे की बट से उनका सिर फोड़ दिया। सिर से लगातार खून बहने के बावजूद सुरेश बदमाशों से मुकाबला करते रहे।

सुरेश के मुताबिक, बदमाश जब उनकी बाइक से जेवरों से भरा बैग निकाल रहे थे, तब उन्होंने शोर मचाया और राहगीरों से मदद मांगी। बदमाशों ने कहा कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। गनीमत रही कि उन्होंने सड़क किनारे कूदकर अपनी जान बचाई। बदमाशों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया था। राहगीरों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बदमाशों ने बाइक की डिकी का लॉक तोड़कर जेवर निकाल लिए।

एक माह में चार लूट, पुलिसिंग फेल

 जिले में लुटेरों ने एक माह में लूट की चार वारदातों को अंजाम दिया। एक भी वारदात का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। तीन घटनाओं में बदमाशों ने महिलाओं को निशाना बनाया था। चौथी वारदात को बुधवार की देरशाम अंजाम दिया गया।
दो अक्तूबर को बल्दीराय थाना क्षेेत्र के पूरे मिर्जा सादुल्लापुर गांव में बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बनाकर मारपीटा था। बदमाशों ने घर से करीब 55 लाख की लूट की थी। इस घटना के दूसरे ही दिन तीन अक्तूबर को लंभुआ थाना क्षेत्र परमानपुर गांव में माता प्रसाद गुप्ता की पत्नी ज्ञानती देवी को बंधक बनाकर मारपीट कर बदमाशों ने तीन लाख की लूट की थी।

जयसिंहपुर कोतवाली के चोरमा गांव निवासी बलराम की पत्नी सुनीता मंगलवार सुबह बच्चों की फीस जमा करने जा रही थी। सिसौड़ा गांव के पास एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके हाथ से रुपये वाला बैग छीन लिया था। बैग में उन्होंने बच्चों की फीस जमा करने के लिए 2,500 रुपये रखा था। बुधवार की शाम भरथीपुर गांव के पास सराफा व्यापारी को लहूलुहान कर 25 लाख की लूट कर बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे दी है।
विज्ञापन

जिले में 2024 में हुई लूट की वारदातें

1. 28 फरवरी- जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर शुक्ल स्थित पेट्रोल पंप से 2.14 लाख की लूट।
2. 16 जून - मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बिरतिहा निवासी अशोक कुमार व पत्नी शांती देवी से जीप सवार बदमाशों ने की डेढ़ लाख की लूट।
3. 28 अगस्त- सराफा व्यापारी भरत जी सोनी की दुकान में दिनदहाड़े पड़ी डकैती। लाखों का सोना-चांदी व कैश लूट ले गए डकैत।
4. दो अक्तूबर- बल्दीराय थाना क्षेेत्र के पूरे मिर्जा सादुल्लापुर गांव में महिलाओं को बंधक बनाकर मारपीट कर 55 लाख की लूट।
5. तीन अक्तूबर- लंभुआ थाना क्षेत्र परमानपुर गांव में माता प्रसाद गुप्ता की पत्नी ज्ञानती देवी को बंधक बनाकर मारपीट कर तीन लाख की लूट।
6. पांच नवंबर- जयसिंहपुर के सिसौड़ा गांव के पास बच्चों की फीस जमा करने जा रही महिला से ढाई हजार की लूट।
7. छह नवंबर- गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव के पास सराफा व्यापारी सुरेश सोनी से 25 लाख के जेवरात की लूट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें