फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: केएनआईटी में प्रोफेसर वार्डन पर बम से हमला, बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों पर संदेह, तहरीर दी

Wed, 28 May 2025 01:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में वार्डन पर बम से हमले का मामला सामने आया है। वार्डन ने बताया कि हमला रात में किया गया जिससे खिड़की के शीशे टूट गए और पर्दा भी फट गया।
विज्ञापन
बम के हमले से टूटा खिड़की का शीशा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसर व वार्डन डॉ. आरुणी सिंह पर बम से हमला करने का मामला सामने आया है। उन्होंने बीटेक प्रथम वर्ष के नौ छात्रों पर हमले का संदेह जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


प्रो. आरुणी सिंह विक्रम साराभाई छात्रावास के वार्डन हैं। उनके मुताबिक मंगलवार रात वह वार्डन कक्ष में कुछ काम कर रहे थे। उन्होंने रात करीब 1:40 बजे बाथरूम की लाइट जलाई, तभी खिड़की पर बम से हमला किया गया, जिसमें खिड़की का शीशा टूट गया।

खिड़की पर लगा पर्दा भी फट गया। गनीमत रही कि हमले में वह बच गए। वार्डन बुधवार को कोतवाली पहुंचे और छात्रावास के प्रथम व द्वितीय तल पर रहने वाले बीटेक के नौ छात्रों पर हमला करने का संदेह जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल धीरज कुमार कोतवाल धीरज कुमार का कहना है कि हॉस्टल में बम से हमला किए जाने की बात संदिग्ध लग रही है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें