फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: चालक को झपकी आने से खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत व चार घायल

Thu, 31 Jul 2025 11:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के दहपेल का पुरवा मजरे गुमानीगंज के पास एक बड़ा हादसा हो गया। कार चालक को बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे झपकी आने के कारण कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. अरविंद मौर्या और डॉ. प्रशांत वर्मा ने 56 वर्षीय भीष्म सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को गंभीर चोटें आने के कारण मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है।

चिकित्सक ने बताया जिसमें से सभी को हेड इंजरी भी है यहां इलाज होना संभव नहीं था जिसके चलते प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 
जानकारी के अनुसार भीष्म सिंह पुत्र बलजीत सिंह (26 वर्ष), किरन सिंह पत्नी भीष्म सिंह (40 वर्ष), श्रेया सिंह पुत्री भीष्म सिंह (24 वर्ष), अंकित सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह (32 वर्ष) निवासी जनपद बलिया और सुमन सिंह पत्नी सत्येंद्र बहादुर सिंह (60 वर्ष) गाजीपुर कार में सवार होकर लखनऊ से बलिया जा रहे थे तभी यहां हादसा हुआ।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना कुमारगंज पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी पीड़ित परिवार के सदस्य को दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें