छठ पूजा के लिए निशातगंज पुल के नीचे लगी दुकानों से खरीदारी करतीं महिलाएं। -अमर उजाला
लखनऊ। छठ महापर्व के आते ही बाजार की रौनक बढ़ गई है। अर्घ्य देने के लिए विशेष फलों और सब्जियों की मांग चरम पर है। कद्दू, मीठा नींबू (चकोतरा), कच्ची हल्दी व गन्ने के दाम आसमान छू रहे है। जो सब्जियां और फल अक्सर खरीदे नहीं जाते हैं, वे भी बाजारों में नजर आ रहे हैं। निशातगंज सि्थत सब्जियों व फलों की दुकानों में शनिवार को एक गन्ना 60 रुपये में बिका। करौंदा 160 रुपये प्रति किलो रहा। इसी तरह अन्य फलों व सब्जियों के दामों में उछाल देखने को मिला। दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि सभी फलों और सब्जियों को गोरखपुर से मंगाया जाता है। इनकी खेती बहुत कम की जाती है। ऐसे में मांग अधिक होने पर कीमत बढ़ जाती है।
छठ पूजा के लिए निशातगंज पुल के नीचे लगी दुकानों से खरीदारी करतीं महिलाएं। -अमर उजाला