फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महफिल-ए-समा में देर रात तक पेश किए सूफियाना कलाम

Sat, 20 Dec 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हजरत शाह दोस्त मोहम्मद शाहदोसी बाबा का तीन दिवसीय उर्स शुक्रवार को कुल की महफिल के साथ अकीदत से
विज्ञापन
लखनऊ। हजरत शाह दोस्त मोहम्मद शाहदोसी बाबा का तीन दिवसीय उर्स शुक्रवार को कुल की महफिल के साथ अकीदत से संपन्न हो गया। अकीदतमंदों ने कुरान की तिलावत की और मुल्क व समाज की खुशहाली की दुआएं मांगी। इस दौरान दरगाह पर गुलपोशी और चादरपोशी का सिलसिला चलता रहा। रात में ईशा की नमाज के बाद महफिले समा का आयोजन किया गया। इसमें कव्वालों ने देर रात तक सूफियाना कलाम के जरिए नजराना ए अकीदत पेश की।
विज्ञापन


खदरा टीजी हास्टल रोड स्थित दरगाह पर उर्स के आखिरी दिन बड़ी संख्या में जायरीनों ने हाजिरी देकर चादर पेश की। महफिल का समापन मुल्क में अमन व खुशहाली और लोगों की परेशानियां दूर करने की दुआ पर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मौलाना अबुल हसन मोहम्मद निजामुद्दीन फिरंगी महली, दरगाह हजरत शाह अब्दुल रज्जाक बांसवी के सज्जादानशीन उमर मियां, शाहदोसी दरगाह के मुतवल्ली मोहम्मद फारूख बाबू खां, मौलाना अफ्फान अतीक फिरंगी महली, मोहम्मद फैसल, खुर्शीद आलम, अब्दुल हफीज राजू आदि ने दरगाह पर गुलपोशी की।

हजरत शाह दोस्त मोहम्मद शाहदोसी बाबा का तीन दिवसीय उर्स शुक्रवार को कुल की महफिल के साथ अकीदत से

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें