फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधांशु त्रिवेदी होंगे उत्तर प्रदेश राज्यसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार

Thu, 03 Oct 2019 08:05 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
bjp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश जबकि पूर्व सांसद सतीश चंद्र दुबे को बिहार से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इनके नामों पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


यूपी की सीट केंद्रीय मंत्री रहे अरुण जेटली और बिहार की सीट राजद नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन से खाली हुई हैं। पर्याप्त संख्या बल होने के चलते दोनों उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। जेटली की सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और पूर्व यूपी भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी प्रबल दावेदार थे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

मेकेनिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी, यूपी के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार और राजनाथ सिंह के पार्टी अध्यक्ष रहते उनके राजनीतिक सलाहकार रहे सुधांशु त्रिवेदी वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी टिकट के प्रबल दावेदार थे। राज्यसभा के लिए भी उनके नाम की कई बार चर्चा हुई लेकिन टिकट नहीं मिला। वहीं जदयू की सहमति मिलने के बाद जेठमलानी की सीट पर सतीश दुबे के नाम का एलान किया गया। 

महाराष्ट्र से चार और नामों का एलान
पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चार और सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए। इस सूची में काशीराम पवार, मल्लिकार्जुन रेड्डी, परिणय फुके और रमेश सिंह ठाकुर के नाम हैं। पार्टी अब तक 143 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें