फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई मैराथन में बजा सुधा सिंह का डंका, गोल्ड के साथ ही विश्व चैंपियनशिप में भी स्थान पक्का किया

Mon, 21 Jan 2019 03:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हाल ही में एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली रायबरेली की उड़नपरी एथलीट सुधा सिंह ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम फहराया है। सुधा सिंह ने रविवार को मुंबई मैराथन में गोल्ड मेडल हासिल करने के साथ ही दोहा में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी अपना स्थान पक्का कर लिया।

विज्ञापन


सुधा सिंह ने मैराथन में 42.195 किमी की दूरी दो घंटे 34 मिनट 56 सेकंड में तय की जो कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। जबकि वर्ल्ड मैराथन के लिए क्वालीफाई मार्क दो घंटा 37 मिनट का है।

एशियाई खेल 2010 और 2018 में क्रमश: स्वर्ण और रजत जीतने वाली 3000 मीटर स्टीपलचेज की एथलीट सुधा ओवरआल आठवें स्थान पर रहीं। उनका इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.35:35 था जो उन्होंने 2015 में बीजिंग विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। तब वह 19वें स्थान पर रही थीं। ज्योति घाटे (2.45: 48) भारतीय महिलाओं में दूसरे और जिगमेट गोल्मा (3.10:42) तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


यह तीसरा अवसर है जब सुधा सिंह ने वर्ल्ड मैराथन के लिए क्वालीफाई किया है। इसके पहले वह स्टीपल चेज में एशियन गेम्स में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीत चुकी हैं। वह स्टीपलचेज में ही ओलंपिक व वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें