मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता सुधा सिंह की भाभी श्वेता सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुधा सिंह ने बताया कि श्वेता सिंह उनके मामा की बहू थी। विष्णु प्रताप सिंह से श्वेता की शादी करीब सात महीने पहले हुई थी।
मामले में परिवारीजनों में शोक है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।