मिलावटी पेट्रोल बेचे जाने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार
को प्रशासन ने हजरतगंज स्थित आईओसी के एक पेट्रोलपंप पर औचक जांच पड़ताल
की।
टीम ने मौके पर पंप से बेचे जा रहे पेट्रोल व डीजल के नमूनों के साथ ही
पंप के अंडरग्राउंड स्टोरेज टैक को भी जांचा परखा।
पंप पर बेचे जा रहे
किसी भी पेट्रोलियम उत्पाद में मिलावट नहीं मिली।
बाट माप इकाई की टीम ने
भी पंप पर मौजूद नपने में डिस्पेंसर यूनिट से निकलने वाले पेट्रोल को माप
कर वितरण की सच्चाई को भी परखा।