फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोवर मशीन से भूमि सीमांकन का सफल परीक्षण

Tue, 04 Aug 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रोवर मशीन से भूमि सीमांकन का निरीक्षण करते राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर व अन्य।
विज्ञापन
नगराम। मोहनलालगंज के करोरवा गांव में सोमवार को राजस्व परिषद और तहसील प्रशासन ने आधुनिक रोवर मशीन से भूमि सीमांकन का सफल परीक्षण किया। राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने नई तकनीक से हुई पैमाइश का निरीक्षण कर पारंपरिक जरीब पैमाइश से तुलना की।
विज्ञापन


करोरवा गांव में गाटा संख्या 1185, 1186, 1187 और 1148 के भूमि विवाद के लिए रोवर मशीन से सीमांकन किया गया। यह मामला उप जिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला समेत राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि रोवर तकनीक से पैमाइश सटीक, पारदर्शी और कम समय में होगी। इससे किसानों के भूमि विवादों का निस्तारण तेजी से होगा और यह तकनीक अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

रोवर मशीन से भूमि सीमांकन का निरीक्षण करते राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें