फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एम्स में दूरबीन से बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

Wed, 01 Jan 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बड़ी आंत के कैंसर की दूरबीन विधि से सर्जरी करती सर्जन डॉक्टर नीरज श्रीवास्तव की टीम। - फोटो : स्रोत-एम्स
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बड़ी आंत के कैंसर का सफल ऑपरेशन दूरबीन विधि से हुआ। चिकित्सकों ने बड़ी सावधानी से जटिल ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई। बड़ी आंत के सड़े भाग को काटकर बाहर किया और छोटी आंत से जोड़कर मरीज को नया जीवन दिया। सर्जरी के बाद मरीज स्वस्थ है।
विज्ञापन


लालगंज क्षेत्र के चिकवामऊ के 60 वर्षीय वृद्ध के पेट में दर्द बढ़ गया था। पेट में सूजन आ गई थी। निजी अस्पतालों में चिकित्सीय सलाह लेने के बाद मरीज ने करीब दो माह पहले एम्स के जनरल सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज श्रीवास्तव की ओपीडी में पहुंचकर इलाज शुरू कराया। चिकित्सक ने आशंका होने पर पेट का सीटी स्कैन कराया। जांच में बड़ी आंत में कैंसर की बात सामने आई।

अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज की सारी जांच कराने के बाद दूरबीन विधि से एडवांस सर्जरी की गई है। बड़ी आंत के सड़े भाग को काटकर बाहर कर दिया गया है। ऑपरेशन के दौरान आंत को छोटी आंतों से जोड़ा गया। ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा। कई दिनों तक मरीजों को भर्ती रखने के बाद अब स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि दूरबीन विधि से ऑपरेशन के बाद मरीजों को ज्यादा समय से भर्ती नहीं रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें