फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 16 वर्ष के किशोर का कूल्हा बदलने में पाई सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने 16 वर्षीय किशोर का कूल्हा प्रत्यारोपण किया है। दावा है कि लखनऊ में इस तरह का यह पहला मामला है।
विज्ञापन




किशोर की कूल्हे की हड्डी नौ वर्ष की उम्र में टूटी थी। आर्थिक अभाव में इलाज न होने से कूल्हे की हड्डी (फीमर) गल गई थी।

कर्नल (डॉ.) नरेंद्र कुमार ने बताया कि किशोर को बेहद दर्द वाली स्थिति में अस्पताल लाया गया था। वह लड़खड़ाकर चल पा रहा था। हड्डी गलने से उसका एक पैर छोटा हो गया था। उसका दूसरा पैर और पीठ भी प्रभावित हुई थी। इस स्थिति में कूल्हा प्रत्यारोपित ही विकल्प था।
विज्ञापन




आम तौर पर कूल्हा 50 वर्ष की उम्र के बाद हड्डियां पूरी तरह से विकसित होने के बाद ही प्रत्यारोपित किया जाता है। इतनी कम उम्र में हिप रिप्लेसमेंट सामान्य नहीं है, क्योंकि इस आयु में हड्डियों का विकास अधूरा होता है। ऐसे में जोड़ की स्थिरता कायम रखना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें