फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोगों के लिए जी का जंजाल बन रहा प्रीपेड मीटर, उपभोक्ताओं का उपकेंद्र पर कब्जा; कर्मचारी बंधक

Tue, 14 Apr 2026 09:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में प्रीपेड मीटर लोगों के लिए जी का जंजाल बन रहा है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने नौ घंटे तक उपकेंद्र पर कब्जा जमाकर हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लौलाई उपकेंद्र के बाहर जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में कांशीराम कॉलोनी सहित आसपास के करीब 600 लोगों ने सोमवार को लौलाई उपकेंद्र पर नौ घंटे तक कब्जा रखा। प्रदर्शनकारी प्रीपेड मीटर हटाने और 350 घरों की कटी बिजली चालू करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों से झड़प भी हुई।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने कर्मियों को उपकेंद्र के अंदर बंधक बना दिया। पुलिस ने नियंत्रित करने का प्रयास किया तो उनसे भी नोकझोंक हुई। सुबह 10:30 बजे उपकेंद्र पर पहुंचे उपभोक्ता शाम 7:30 बजे तक डटे रहे।

दिया गया था प्रीपेड मीटर हटाने का आश्वासन

प्रदर्शन कर रहे अजीज, राजवीर आदि ने बताया कि शनिवार को घेराव करने पर प्रीपेड मीटर हटाने का आश्वासन दिया गया था, पर ऐसा किया नहीं गया। इस कारण सोमवार को 100 रुपये के बकाये पर बिजली कट गई। इसके विरोध में महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने उपकेंद्र पहुंचकर चारों ओर से डेरा डाल दिया।

सड़क किनारे टेंट लगाकर महिलाओं ने शाम तक प्रीपेड मीटर हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, नारेबाजी की। इस बीच बातचीत के लिए पहुंचे कमता के एसडीओ ने मीटर हटाने से असहमति बताई तो लोग उग्र हो गए। एसडीओ दोबारा वार्ता करने का बहाना बनाकर निकल गए।

विधायक आए, निर्देश देकर चले गए

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शाम 6:30 बजे विधायक योगेश शुक्ला पहुंचे। उन्होंने समस्याएं सुनीं और बिजली विभाग के जिम्मेदारों को समाधान का निर्देश देकर चले गए। बड़े अभियंताओं के मौके पर न जाने पर विधायक नाराज भी हुए।

उधर, अधीक्षण अभियंता प्रेमलता ने बताया कि पूरी टीम धरनास्थल पर पहुंची और शीर्ष प्रबंधन से बात की गई। बिना बकाया जमा किए बिजली को जोड़ना संभव नहीं है। प्रबंधन के निर्देश पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आज फिर घेराव की दी चेतावनी

प्रदर्शनकारी अजीज ने चेतावनी दी कि मंगलवार सुबह 11 बजे से लोग फिर उपकेंद्र का घेराव करेंगे। इस दौरान मुख्य अभियंता सुशील गर्ग पीड़ितों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें